चमोली,30 दिसंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वीसी कक्ष में जिला प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने दिव्यांगजनों के कौशल विकास, रोजगारपरक प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के लिए कहा। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड समय पर बनाने बनाएं। उन्होंने दिव्यांगजनों को जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने, शासकीय योजनाओं से पात्र दिव्यांगजनों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने चिकित्सकीय सेवाएं प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराने को कहा। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र डीडीआरसी के काउंसलर अरविंद बिष्ट ने दिव्यांगजनों को विभिन्न माध्यमों से दी जाने वाली सेवाओं व लाभ के संबंध में जानकारी दी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला, जिला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

