पौड़ी,30 दिसंबर (आरएनएस)। जीआईसी जगतेश्वर में आयोजित मंडाण कार्यक्रम के समापन पर शिक्षकों व छात्रों ने समलौंण पौधरोपरण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में मोरपंखी की पौधरोपण किया। शिक्षिका शशी देवी पंत ने पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी ली। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी ने छात्राओं को स्वस्थ पर्यावरण के लिए पेड़ पौधों की भूमिका पर वैज्ञानिक जानकारियां दी। इस मौके पर गीता देवी, सुमन देवी, शशी देवी, बबली देवी, कमला देवी, रोशनी देवी, विधि देवी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

