पौड़ी,30 दिसंबर (आरएनएस)। चौकी के नव नियुक्त प्रभारी मुकेश गैरोला ने नए साल को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने पाबौ व्यापार संघ के पदाधिकारियों, स्थानीय लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस की सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि होटल, ढाबा एवं गेस्ट हाउसों में पर्यटकों व यात्रियों की आईडी अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत 112 टोल फ्री नंबर देने को कहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

