पौड़ी,30 दिसंबर (आरएनएस)। नए साल पर वाहन दुघर्टनाएं न हों इसके लिए जिला प्रशासन ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से संयुक्त चेकिंग अभियान एसडीएम थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी की अगुवाई में आयोजित हुआ। उन्होंने क्षेत्र के 14 वाहनों के दस्तावेज, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग आदि की जांच कर तीन के चालान किए। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और ट्रिपल राइडिंग न करने को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

