बिलासपुर 2 जनवरी 2026 (आरएनएस) अरपा नदी के पुराने पुल और इंदिरा सेतु के बीच बनाए गए रिवर व्यू (अटल पथ) को संवारा जा रहा है। यह साल 2026 की शहरवासियों के लिए सबसे बड़ी सौगात साबित होने वाली है। इसमें मनोरंजन के तमाम तरह के साधन मिलेंगे। संवरने के बाद यह देश का पहला इंडीर-आउटडोर ओपन रिवरफ्रंट ट्रॉपिकल फारेस्ट गार्डन के साथ ही देश का पहला इंडोर बाटर फाल बनेगा। ऐसा निगम का दावा है। साथ ही क्रूज रेस्टोरेंट एडवेंचर पार्क, गेमिंग थीम पार्क, लक्जरी डिनर सिनेमा के साथ ही मनोरंजन के अन्य साधन होंगे। अरपा में 12 महीने पानी रहेगा और शहरवासी यहां नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। इसका निर्माण हैदराबादही मनोरंजन के अन्य साधन होंगे। अरपा में 12 महीने पानी रहेगा और शहरवासी यहां नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। इसका निर्माण हैदराबाद की कंपनी ईसीएचटी कॉग्लोमेरेट प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। । निर्माण निर्माण पूरा होने के बाद मेंटेनेंस यह कंपनी करेगी और इसके एवज में हर साल निगम को रायल्टी भी देगी। अरपा नदी के दोनों किनारों पर 1800-1800 मीटर फोरलेन रोड का भी निर्माण किया जा रहा है जो पूर्णता की ओर है।
यहां की यह होगी विशेषताएं
0 फारेस्ट गार्डन
0 छत्तीसगढ़ फर्स्ट अपकमिंग
0 रिवर क्रूस एंड रेस्टोरेंट भारत का
पहला गार्डन इंडोर वाटरफाल
0 बिलासपुर का पहला एडवेंचर
एम्यूजमेंट एंड गेमिंग थीम पार्क
रिटेल स्टोर, फूड कोर्ट, ड्राइव
0 ब्रू रेस्टोरेंट्स बिलासपुर का पहला
लक्जरी डिनर सिनेमा
इसमें रिवर व्यू की ओर निर्माण पूरा हो चुका है। यह साल 2026 की बड़ी सौगात साबित होगी।ओपन थियेटर और बोटिंग अब स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने प्रोजेक्ट को नए लुक के साथ पेश करने के लिए वॉटर स्पोर्टस, मल्टीप्लेक्स, ओपन थिएटर के निर्माण के लिए पीपीपी मोड पर ठेका दिया है। अधिकारियों के मुताबिक
निर्माणाधीन सड़क के किनारे खाली पड़ी जमीन को पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जा रहा है।
कंपनी ही कर रही पूरा खर्च
तमाम काम और इस पूरे प्रोजेक्ट का संचालन पीपीपी मोड पर हो रहा है। ऐसे में हैदराबाद की कंपनी ही निर्माण से लेकर सभी खर्च खुद ही कर रही है।जहाँ कंपनी उद्यान, बेक्वेट, मल्टीप्लेक्स, फूड काउंटर, गेमिंग जोन, रेस्टोरेंट द वाटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

