नई दिल्ली ,02 जनवरी (आरएनएस)। मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 25 वर्षीय एक विवाहिता ने कथित प्रेम संबंध के चलते 44 वर्षीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने मिठाई खिलाने के बहाने जिस लवर को घर बुलाया था, इसके बदले महिला ने उस शख्स का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस घटना के बाद व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला और पीडि़त दोनों शादीशुदा हैं और आपस में रिश्तेदारी भी बताई जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले छह-सात वर्षों से कथित प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से युवक पर अपनी पत्नी को छोडऩे का दबाव बना रही थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।
घटना 31 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। महिला ने अपने प्रेमी को नए साल की मिठाई देने के बहाने अपने घर बुलाया। उस समय महिला के बच्चे घर पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले पीडि़त को अपनी पैंट उतारने को कहा और फिर रसोई में जाकर सब्जी काटने वाला चाकू ले आई। इसके बाद उसने अचानक पीडि़त के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। पीडि़त को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

