श्रीनगर ,02 जनवरी (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में श्रीनगर-बारामूला-उरी नेशनल हाईवे पर भूस्खलन की घटना सामने आई है। उरी के पास पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक खिसकने से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गिरा, जिससे सड़क पर चल रहे वाहनों की आवाजाही थम गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भूस्खलन के दौरान पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरता देख हाईवे पर मौजूद वाहन चालकों और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए गाडिय़ों से उतरकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस वक्त हाईवे पर कई वाहन मौजूद थे। समय रहते लोगों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। एहतियातन प्रशासन ने हृ॥-1 पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी है। मौके पर प्रशासन और संबंधित एजेंसियां पहुंच चुकी हैं और हाईवे से मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। हालात सामान्य होने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

