जौनपुर 2 जनवरी (आरएनएस )। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहते है। सरकार के साथ-साथ समाज के अन्य लोग भी विशेषकर पत्रकार बंधु भी ऐसे कार्यों में लग जाये ंतो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। उक्त उद्गार जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि ऐसे कार्यों से दूसरे की सहायता हो जाती है और पुण्य मिलता है। जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहाकि जिलाधिकारी अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते ही है वे देर रात तक ग्रामीणांचलों में भ्रमण करते हुए लोगों का दुख दर्द दूर करने का प्रयास करते हैं। प्रदीप सिंह सफायर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. मधुकर तिवारी तथा आभार ज्ञापन शशिमोहन सिंह क्षेम ने किया। लोलारक दूबे, रामदयाल द्विवेदी, शशिराज सिन्हा, डा. भारतेन्दु मिश्रा, अनिल पांडेय, राजेश मौर्या, विनोद विश्वकर्मा, जेड हुसैन बाबू, आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

