जौनपुर 2 जनवरी (आरएनएस )। सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर से राष्ट्रीय सेवा योजना के 2 स्वयंसेवियों अनीशा पाण्डेय तथा गौरव जायसवाल का चयन गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड के लिए किया गया है। चयनित स्वयं सेवकों को एक माह के लिए दिल्ली में भारत सरकार की तरफ से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें संपूर्ण भारत से 200 स्वयंसेवक एवं सेविकाएं प्रतिभाग करेंगे और 26 जनवरी को कत्र्तव्य पथ पर सलामी देंगे। इनका चयन महाविद्यालय स्तर, विश्वविद्यालय स्तर तथा प्रदेश स्तर से होते हुए किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

