जौनपुर 2 जनवरी (आरएनएस )। जिला कारागार में जेल वार्डर ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। उसने डिप्टी जेलर की विदाई पार्टी में भी हंगामा खडा कर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात रहते हुए जेलर से भी दुव्र्यवहार किया। जेल प्रशासन ने मेडिकल कराने के साथ ही कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भी भेज दिया है। जेल वार्डर अजीत कुमार वर्मा ने शाम शराब पी ली। जेल अधिकारियों के मुताबिक उसने ड्यूटी पर रहने के दौरान शराब पीकर हंगामा खडा कर दिया। शराब पीकर जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर सुषमा शुक्ला की विदाई समारोह में भी हंगामा किया। साथियों और वरिष्ठजनों के साथ दुव्र्यवहार किया। यहां तक कि जेलर अजय कुमार से भी दुव्र्यवहार किया। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और परिजनों को सूचित भी किया। जेलर ने बताया जेल वार्डर अजीत कुमार वर्मा ने ड्यूटी के दौरान शराब पीकर हंगामा किया। वह उनके साथ भी दुव्र्यवहार भी किया था। रात करीब 10 बजे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने अपने प्रशिक्षण में मुंह से शराब और गुटके की महक बताया। इस अनुशासनहीनता पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

