जौनपुर 2 जनवरी (आरएनएस )। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव की पहल पर जिले को एक बडी सौगात मिली है। शाहगंज विकासखंड के गुरैनी, मानीकलां, सोंगर, होकर मार्टिनगंज तक जाने वाली इस बहुप्रतिक्षित सडक मार्ग के चौडीकरण व सुदृढीकरण हेतु ?28 करोड़ 28.40 लाख की धनराशि प्रदेश शासन से स्वीकृति कराया है। जौनपुर और आजमगढ होकर सीधे गोरखपुर को जोडने वाली यह सड़क मार्ग 14.800 यानी करीब 15 किलोमीटर चौड़ी होगी। जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज विकासखंड अंतर्गत खेतासराय, खुटहन, गुरैनी, मानीकला के हजारों लोगों को अब आजमगढ मंडल मुख्यालय पर आने जाने के लिए चौड़ी सडक मिलेगी। इससे जहां आवागमन के बेहतर साधन होंगे । वहीं इलाके के लोगों को रोजगार कारोबार के सिलसिले में यह सडक काफी मुफीद साबित होगी। दो जिलों को जोडने वाली यह सड़क 14.800 यानी करीब 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के सुदृढ़ होगा।क्षेत्रीय जनता के निरंतर मांग पर राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने विधानसभा क्षेत्र की कई सडकों के विकास का प्रस्ताव उनके समझ रखा। राज्य मंत्री के मीडिया प्रतिनिधि मनीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज में बताया कि आजादी के बाद से अभी तक यह सडक उपेक्षित पडी थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

