जौनपुर 2 जनवरी (आरएनएस )। सरपतहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार देर रात शेखाही गांव की नहर पुलिया पर वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्र के अढनपुर निवासी मुबारक उर्फ माली पुत्र साबिर अली को 315 बोर का अवैध असलहा, एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके पास से 2350 रुपये नकदी जब्त कर बाइक सीज करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को विभिन्न गांवों से शांति भंग के मामलों में सुइथाकला के विकास मौर्या पुत्र राजेश, प्रद्युम्न मौर्या पुत्र वंशराज मौर्या, छीतमपट्टी के शशांक बिंद पुत्र ओमप्रकाश तथा करीमपुर बिंद के शिवप्रसाद और हरिप्रसाद पुत्रगण रामबहादुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय को भेज दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

