लखनऊ 2 जनवरी (आरएनएस )। शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ द्वारा शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को आयोजित होने वाली इस व्यवस्था के तहत नगर निगम मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक समाधान दिवस संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान नगर निगम के विभिन्न जोनों से गृहकर एवं जलकर से संबंधित कुल 76 आपत्तियाँ प्राप्त हुईं। इनमें 60 आपत्तियाँ गृहकर तथा 16 जलकर से जुड़ी रहीं। जोनवार स्थिति की बात करें तो जोन-1 से 25, जोन-2 से 5, जोन-3 से 5, जोन-4 से 1, जोन-6 से 11, जोन-7 से 11 तथा जोन-8 से 2 आपत्तियाँ दर्ज की गईं, जबकि जोन-5 से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।त्रढ्ढस् सर्वेक्षण के बाद कर निर्धारण से संबंधित आपत्तियों पर मौके पर ही सुनवाई की गई और कई मामलों में नागरिकों को तत्काल राहत दी गई। जानकीपुरम सेक्टर-एफ निवासी अनिल कुमार गोबिल का त्रढ्ढस् के अनुसार निर्धारित वार्षिक मूल्य 44,280 रुपये था, जिसे निस्तारण के उपरांत घटाकर 21,262 रुपये कर दिया गया। इसी प्रकार हुसैनाबाद निवासी गजन्फर नवाब के मामले में वार्षिक मूल्य 14,625 रुपये से घटाकर 11,025 रुपये निर्धारित किया गया।पीर बुखारा क्षेत्र निवासी मोहम्मद हारून रिजवी का वार्षिक मूल्य 36,000 रुपये से घटाकर 21,600 रुपये किया गया। वहीं वृंदावन सेक्टर-8 निवासी राहुल सिंह रावत के मामले में त्रढ्ढस् के अनुसार 24,206 रुपये के स्थान पर 17,496 रुपये वार्षिक मूल्य तय किया गया। विकास नगर सेक्टर-6 निवासी मीरा गुप्ता के प्रकरण में 19,926 रुपये से घटाकर 7,128 रुपये वार्षिक मूल्य निर्धारित किया गया।
समाधान दिवस के दौरान नागरिकों द्वारा सफाई व्यवस्था, सड़कों व गलियों की मरम्मत, सीवर लाइन, ड्रेनेज व्यवस्था, मार्ग प्रकाश और कूड़ा उठान से संबंधित शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए।कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, जोनल अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस नगर निगम और शहरवासियों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। नगर निगम का प्रयास है कि नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण पारदर्शी, न्यायसंगत और समयबद्ध ढंग से किया जाए। गृहकर एवं जलकर से संबंधित आपत्तियों का मौके पर समाधान कर आम नागरिकों को राहत देना प्राथमिकता है। उन्होंने शहरवासियों से इस मंच का अधिक से अधिक लाभ उठाने और स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित लखनऊ के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।नगर निगम ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि वे भविष्य में संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायतों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएँ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

