प्रयागराज 5 जनवरी (आरएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम सदस्यता अभियान के क्रम में आज अटाला कार्यालय बड़ी मस्जिद के सामने दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी को छोड़ कर शाहबाज खान के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद के हाथों मजलिस का दामन थामा। जल्द ही इन सबको संघटन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद, सैय्यद इरशाद आलम, इफ्तेखार अहमद मंदर, इफ्तेखार अहमद अंसारी, एजाज़ अहमद नक़वी, ज़ुबैर अहमद, शफकत उल्लाह एडवोकेट, अब्दुल्ला, हसन रज़ा,मोहम्मद सैफ, हैदर रज़ा, हारिस खान, शाहिद खान, अरबाज खान, इरफान खान, इंतज़ार अहमद आदि लोग उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

