जौनपुर ,16 मई (आरएनएस)। ग्राम पंचायत बाल्हामऊ के नेताजी का पूरा में चल रही श्री मद्भागवत कथा का समापन हो गया। इस अवसर पर आयोजित महाआरती में गांव समाज के पुरुषों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सुधाकर जी महाराज ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराकर कार्यक्रम संपन्न कराया। समापन समारोह के दौरान हवन का भी आयोजन किया गया, जिसमें पूरे पाण्डेय परिवार ने हिस्सा लिया। आरती से पहले मुख्य यजमान पुष्पा देवी और सत्यम पाण्डेय ने गुरुदेव श्री सुधाकर का फूल-माला, अक्षत और कुमकुम से तिलक कर पूजन-अर्चन किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

