रायगढ़, 12 जुलाई (आरएनएस)। बड़पारा शराब भ_ी के पास राहगीर से शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को बेलादुला, खर्राघाट निवासी बासुदेव मांझी (39) ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि काम खत्म करने के बाद वह बड़पारा शराब भ_ी के पास गुटखा लेने गए थे। इसी दौरान विवेक सराफ ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर विवेक ने अपने साथी अनमोल पाण्डेय और शिवा सोनवानी के साथ मिलकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और लात-घूंसों व मुक्कों से मारपीट की।
शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 365/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) एवं 3(5) के तहत मामला कायम किया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक सराफ (41) निवासी बाउलीकुआ, थाना कोतवाली रायगढ़, अनमोल पाण्डेय (19) निवासी चिराईपानी, थाना पूंजीपथरा, रायगढ़ तथा शिवा सोनवानी (23) निवासी गोढ़ीकला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर, हाल निवासी बोन्दाटिकरा, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने घटना को स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्हें 11 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
0

