लखनऊ 5 जनवरी (आरएनएस ) को समय करीब 10 बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक चलती दोपहिया बाइक में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भ्रमणशील उपनिरीक्षक अभिषेक वर्मा एवं आरक्षी निरकुंश कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सक्रियता दिखाई और आसपास मौजूद लोगों की सहायता से आग को नियंत्रित कर पूरी तरह बुझा दिया।आग की चपेट में आने से पल्सर बाइक संख्या क्क 32 त्र॥ 7163 पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि बाइक चालक सोनू राजपूत, निवासी मुंशीपुरवा, थाना गाजीपुर, उम्र लगभग 36 वर्ष, इस घटना में पूरी तरह सुरक्षित रहे। चालक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह कलेवा से पॉलिटेक्निक की ओर होते हुए अपने निजी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही वह पॉलिटेक्निक चौराहे पर पहुंचे, तभी अज्ञात कारणों से उनकी बाइक में अचानक आग लग गई। सोनू राजपूत पेशे से वाहन वॉश की दुकान का संचालन करते हैं।घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग बुझने के बाद जले हुए वाहन को सड़क के किनारे हटवा दिया गया, जिससे यातायात व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा और मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सामान्य बना रहा।पुलिस के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सामान्य है। समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जिससे स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

