मेरठ 7 जनवरी (आरएनएस)। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के आगामी 15 जनवरी को ÓÓएकादश दीक्षान्त समारोहÓÓ को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय प्रबन्धन/प्रशासन ने इस एकादश (11वें) दीक्षान्त समारोह में शिरकत करने वाले अतिथियों/शिक्षाविदो, उपाधि पाने वाले स्टूडेन्टस एवं विश्वविद्यालय की पिछले डेढ दशक की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के डॉ0 सी0वी0 रमन सभागार में आगामी 15 जनवरी को आयोजित होने जा रहे एकादश दीक्षान्त समारोह के लिए आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी ने बताया कि विश्वविद्यालय का एकादश दीक्षान्त समारोह आगामी पन्द्रह जनवरी गुरूवार को आयोजित होने जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा डॉ0 योगेन्द्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होगे।
इसके साथ ही जनपद के प्रभारी मंत्री श्री के0पी0 मलिक, माननीय सांसद अमारोह श्री कँवर सिंह तंवर, शिक्षक एवं स्नातक विधायकगण, मण्डल भर के जनप्रतिनिधि, शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद भी इस दीक्षान्त समारोह का हिस्सा बनेगे। देश के विख्यात शिक्षाविद एवं भारतीय विश्वविद्यालय ंसघ (ए0आई0यू0) के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 (डॉ0) डी0एस0 चैहान की गरिमामयी उपस्थिति डिग्री पाने वाले हजारो स्टूडेन्टस को प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान करने का काम करेगी।
वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि का उदबोधन जहां एक और हजारो युवाओ को आगे के स्वर्णिम कैरियर के लिए दिशा देने का काम करेगा, वही दूसरी और एकेडमिक एक्सीलेंस (उत्कृष्ट प्रदर्शन) करने वाले दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओ को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही इस वर्ष मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएट पूरा करने वाले छात्रो को डॉक्टर आफ मेडिसिन यानि एमडी की उपाधि प्रदान की जायेगी। विश्वविद्यालय में ओवर आल शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र को चांसलर मेडल (कुलाधिपति पदक) से विभूषित किया जायेगा।
इस अवसर पर कुलपति प्रो0 कृष्णकान्त दवे, विश्वविद्यालय के एडवाईजर प्रो0 आर0एस0 शर्मा, डायरेक्टर फाइनेन्स युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ0 आशुतोष, डॉ0 राजवद्र्धन, डॉ0 योगेश्वर, डॉ0 सुमन, डॉ0 नीतू पंवार, डॉ0 ओमप्रकाश गोसाई, डॉ0 अश्विन सक्सेना, डॉ0 धीरज दुबे, डॉ0 श्रीराम गुप्ता, डॉ0 मोहित शर्मा, डॉ0 एस0के0 श्रीवास्तव, डॉ0 थॉमस, डॉ0 शिल्पा रैना, डॉ0 अंजलि भारद्वाज, रीना जोशी, एस0एस0 बघेल, विशाल शर्मा, शक्ति ध्वज, अरूण गोस्वामी, मारूफ चैधरी, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ0 प्रताप सिह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

