बिलासपुर, 16 मई (आरएनएस)। तखतपुर क्षेत्र में खुद को डॉक्टर बताकर लोगों का इलाज करने का दावा कर रहे उत्तरप्रदेश के दो युवकों को ग्रामीणों की सतर्कता के चलते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के दर्द और अन्य बीमारियों का इलाज कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों को लंबे समय से बाहरी युवकों की गतिविधियों पर शक था। ग्रामीणों ने जब उनसे मेडिकल डिग्री और दस्तावेज मांगे, तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और खुद को आयुर्वेदिक उपचार से जुड़ा बताने लगे। संदेह बढऩे पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां और संदिग्ध चूर्ण बरामद किए गए। इस दौरान कथित डॉक्टरों का एक साथी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम मोहम्मद हकीम अकबर और मोहम्मद जैद निवासी उत्तरप्रदेश बताया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार साथी की तलाश जारी है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

