सक्ती, 16 मई (आरएनएस)। सक्ती में पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, नगदी और ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े कई डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, हटरी धर्मशाला के पास मोबाइल और व्हाटसप के जरिए ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। जांच में आरोपी श्रेयांश अग्रवाल के मोबाइल से क्रिकेट गुरू एप मिला, जिसके माध्यम से आईपीएल मैचों पर दांव लगवाया जा रहा था। पुलिस को व्हाटसप चैट में रन, बॉल, विकेट और सेशन पर हार-जीत के लेन-देन के अहम सबूत मिले हैं। आरोपी के कब्जे से आईफोन 16 प्रो और वीवो जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 84 हजार रुपए बताई जा रही है। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने आदर्श अग्रवाल को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि वह वजीरबुक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क चला रहा था। पुलिस को क्यू आर कोड, बैंक ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन पेमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस अब बैंक स्टेटमेंट और व्हाटसअप चैट के आधार पर अन्य संदिग्ध लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

