खैरागढ़, 16 मई (आरएनएस)। खैरागढ़ के गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम हुए एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया। नर्मदा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही एक गाय को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय ट्रक के नीचे फंस गई और काफी देर तक तड़पती रही। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और चालक के खिलाफ नाराजगी जताने लगे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक में सरकारी शराब का परिवहन किया जा रहा था और चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इस वजह से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि शराब से भरे भारी वाहन तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आम नागरिकों और मवेशियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं ट्रक के नीचे फंसी गाय को बाहर निकालने की कोशिश की गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

