आजमगढ़ 07 जनवरी(आर एन एस)पीडि़त दीपक गौड़ पुत्र त्रिभुवन गौड़ ग्राम चकबारी थाना निजामाबाद आजमगढ़ को मेड़ के विवाद को लेकर विपक्षी महेन्द्र गोंड़ पुत्र मुन्नन ,सरोजा पत्नी महेन्द्र व मुन्नन पुत्र स्व0 डल्लू ने मिलकर गाली गुप्ता देते हुए लात-घूसो व लोहे की राड व डण्डे से जान से मारने की नियत से प्राण घातक हमला किया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 373/25 धारा 109(1), 115(2), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 07.01.2026 को उ0नि0 चन्द्रजीत यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मुन्नन गौड़ पुत्र डल्लू निवासी चकबारी थाना निजामाबाद , आजमगढ उम्र करीब 60 वर्ष को पुलिस बल द्वारा घर पर दबिश देकर समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त डण्डे को सड़क के किनारे स्थित झाडिय़ों में से बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

