बीजापुर, 16 मई (आरएनएस)। थाना कोतवाली बीजापुर में पीडि़ता द्वारा अपने साथ हुए दुष्कर्म की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी सतीश माड़वी ने अटल आवास स्थित अपने निवास पर वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद पीडि़ता के द्वारा सखी सेंटर पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में अवगत कराई तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पीडि़ता सखी सेंटर के माध्यम से थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी सतीश माड़वी के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म करने के सबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बीजापुर द्वारा आरोपी सतीश माड़वी के विरुद्ध धारा 64(1), 64(2)(द्घ), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पीडि़ता एवं गवाहों के विस्तृत कथन, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। आरोपी सतीश माड़वी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

