दुर्ग, 16 मई (आरएनएस)। श्री महावीर जैन विद्यालय परिसर शिक्षक नगर दुर्ग में सदभावना महिला संयोजिका श्रीमती अल्का अग्रवाल के साथ सदभावना परिवार द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया गया। परिसर में आचार्य पंडित अविनाश शुक्ला द्वारा व्रती महिलाओ को व्रत का महत्व प्रथा एवं आध्यात्मिक प्रभाव को पौराणिक दर्शन के साथ कथा वाचन कर बताया ।
उन्होंने कहा कि बरगद (वट) वृक्ष को अमरत्व प्राप्त है और इसी वट वृक्ष के नीचे यमराज ने सावित्री को सत्यवान का पुन: जीवन प्रदान किया था । वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य के लिए रखती है यह त्योहार उसी परम्परा का निर्वहन है जिसमे पति-पत्नी के अटूट प्रेम और एक पत्नी की उस शक्ति का प्रतीक के रूप को यमराज से लड़कर अपने मृत पति के प्राण वापस लाने की शक्ति के रूप में मनाया जाता है। पूजन में श्रीमती कल्पना अग्रवाल मेनका अग्रवाल सोनिया अग्रवाल सहित सदभावना परिवार से बड़ी संख्या में महिलाओं ने निर्जला रहकर बरगद पेड़ के नीचे बरगद के पत्ते का डोंगा बना कर पानी पीकर अपना उपवास तोड़ा।
0

