आजमगढ़ 07 जनवरी(आर एन एस)मुबारकपुर थाना अंतर्गत वादिनी ने थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि वादिनी की नाबालिग लड़की को अभियुक्त दिपुल पुत्र रमेश निवासी कटरा (बलुआ) थाना-मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 554/2025 धारा 137(2), 87 क्चहृस् पंजीकृत विवेचना प्रारम्भ की गयी । आज दिनांक 07.01.2026 को उ0नि0 अश्विनी कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दिपुल पुत्र स्व0 रमेश निवासी मोहल्ला कटरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को सठियांव चौराहे से समय करीब 12.50 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

