बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी निजी जिंदगी को हमेशा दुनिया की नजरों से दूर रखना चाहती हैं। इसके बावजूद कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ उनकी शादी के चर्चे प्रशंसकों का ध्यान खींचने आ जाते हैं। हाल ही में एक प्रशंसक ने श्रद्धा से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछ ही डाला। सोशल मीडिया पर पूछे गए इस सवाल का अभिनेत्री ने ऐसा जवाब दिया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है।
श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह बताती दिखीं कि आंकड़ों के हिसाब से सबसे ज्यादा ब्रेकअप वैलेंटाइन के आसपास होते हैं। उनके इस वीडियो पर एक प्रशंसक ने लिखा, श्रद्धा जी आप शादी कब करोगे? जाहिर है कि अभिनेत्री अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने तुरंत मजेदार जवाब दिया, मैं करूंगी, विवाह करूंगी। श्रद्धा के इस जवाब ने उन अटकलों को हवा दी है, जिसमें कहा जा रहा है कि वह जल्द शादी करेंगी।
लेखक राहुल मोदी के साथ, श्रद्धा का नाम लंबे समय से जुड़ रहा है। इन अफवाहों को हवा तब मिली, जब 2024 में एक डिनट के दौरान दोनों को साथ देखा गया था। कई मौकों पर श्रद्धा और राहुल साथ में नजर आए हैं, लेकिन दोनों ने रिश्ते की अफवाहों पर कभी बयान नहीं दिया। वहीं प्रशंसक अभिनेत्री की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काम की बात करें तो श्रद्धा की आगामी फिल्में ईथा और नागिन हैं।
००
धुरंधर की रफ्तार 33वें दिन पड़ी धीमी, अगस्त्य नंदा की इक्कीस का बुरा हाल==
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पडऩे लगी है। पिछले साल 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज यह फिल्म लगातार दोहरे नंबरों में कमाई कर रही थी, लेकिन अब कमाई सिंगल आंकड़े में थमती दिख रही है। दूसरी ओर, अगस्त्य नंदा की देशभक्ति पर आधारित फिल्म इक्कीस रिलीज के बाद से ही संघर्ष कर रही है। वीकेंड पर ठीक-ठाक कमाने के बाद इसकी कमाई में भारी गिरावट देखी गई है। आइए जानें दोनों फिल्मों का कारोबार।
सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर ने रिलीज के 33वें दिन 4.75 करोड़ कमाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 32वें दिन भी इसने बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह 5वें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी धुरंधर का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कारोगार 781.75 करोड़ रुपये हो गया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी प्रमुख किरदार में हैं।
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म इक्कीस का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल होते नजर आ रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके बाद कुल कारोबार 23 करोड़ रुपये हुआ है। पहले ही हफ्ते में फिल्म की येह दुर्दशा निर्माताओं के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। दरअसल, माना जा रहा था कि इक्कीस को नए साल में रिलीज का फायदा मिलेगा, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

