नईदिल्ली,08 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पांचवें दिन 161 रनों का लक्ष्य हासिल करके पांच विकेट से जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ, उन्होंने एशेज सीरीज 2025-26 को 4-1 अपने नाम कर लिया. मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने पहली पारी में 163 और दूसरी पारी में 29 रनों का योगदान दिया था. जबकि पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले मिशेल स्टॉर्क को प्लेयर ऑफ दि सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में 17 की औसत से कुल 31 विकेट लिए.
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में रूट के 160 और ब्रूक के 84 रनों की बदौलत 384 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में हेड के 163, स्मिथ के 137 और वेब्सटर के 71 रनों की मदद से 567 रन बना दिए, जिससे उनको इंग्लैंड पर 183 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई थी. उसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी 342 रनों पर ही सिमट गई, जिसमें बेथल के 154 और ब्रूक 42 रन शामिल थे. जिससे मैच के पांचवें दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 161 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे वो 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
2025 के आखिर में शुरू होने वाली पांच मैचों की ये एशेज सीरीज 2026 में खत्म हो गई. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से सीरीज को रिटेन करने में सफल रहा. मेजबान टीम ने शुरू के तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया था. पहले दो मैच में उन्होंने 8 विकेट से जीत दर्ज की और तीसरे मैच में 82 रनों से इंग्लैंड को मात दी, लेकिन चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. उसके बाद पांचवें मैच में फिर से ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर दिया और 5 विकेट से मैच जीतकर एक शानदार सीरीज को खत्म किया.
एशेज सीरीज का ये पांचवा और अंतिम मैच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का भी आखिरी इंटरनेशनल मैच था. उन्होंने इस टेस्ट मैच से पहले ही ऐलान कर दिया था कि उनका सिडनी टेस्ट आखिरी टेस्ट होगा. ख्वाजा ने मैच में कुछ खास रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की जीत उनके लिए काफी थी. ख्वाजा ने अपनी आखिरी मैच में कुल 23 रन ही बना सके, जिसमें पहली पारी में 17 और दूसरी परी में 6 रन शामिल थे.
मैच के बाज उस्मान ख्वाजा ने कहा इस जीत का बहुत मतलब है, क्योंकि मैं बस जीत चाहता था. आखिरी जीत के लिए शुक्रगुजार हूं और अपनी टीम के साथियों के साथ जश्न मनाऊंगा. मेरे लिया आज का दिन बहुत मुश्किल था, मैं खुद को कूल दिखने की कोशिश कर रहा था लेकिन पूरे टेस्ट मैच में मुझे अपने इमोशंस को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल लगा. मुझे ध्यान लगाने में मुश्किल हो रही थी. खुशी है कि हम जीत गए और यह कुछ ऐसा है जिसे मैं अपनी बाकी जिंदगी याद रखूंगा. बहुत-बहुत धन्यवाद.
उन्होंने आगे कहा, 88 टेस्ट मैच, दुनिया भर में इतने सारे रन, हर चीज के लिए धन्यवाद और मैं इसी बात पर खत्म करना चाहता था. कुछ लोगों ने अपने परिवार को खो दिया है, मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे माता-पिता अभी भी मेरे साथ हैं. मेरा परिवार, मेरी पत्नी, मेरे बच्चे और एक और आने वाला है. मुझे क्रिकेट का खेल पसंद है लेकिन क्रिकेट के बाहर की जिंदगी ज्यादा जरूरी रही है.
उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया को लिए कुल 88 टेस्ट, 40 वनडे और 9 टी20 मैच खेले हैं. क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में उनके आंकड़े शानदार हैं. उन्होंने 43 की औसत से टेस्ट में कुल 6026 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 28 अर्धशतक शामिल है. क्रिकेट के सबसे मुश्किल फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 232 है. वहीं वनडे में ख्वाजा ने 2 शतक और 12 अर्धशतक के साथ कुल 1554 रन बनाए, इस दौरान उनका औसत 42 का रहा. वनडे में उनका हाईएस्ट स्कोर 104 रन है. वहीं क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में ख्वाजा को ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला, फिर भी उन्होंने 9 टी20 इंटरनेशनल मैच में 27 की औसत से कुल 241 रन बनाए जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 58 रन है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

