फरीदाबाद ,08 जनवरी (आरएनएस)। हरियाणा के फरीदाबाद से खेल जगत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 17 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज (स्द्धशशह्लद्गह्म्) के साथ उसके ही कोच द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कोच ने कथित तौर पर खेल में प्रदर्शन की चर्चा करने के बहाने खिलाड़ी को होटल बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। ‘करियर खत्म करने’ की धमकी देकर किया खामोश पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना 16 दिसंबर 2025 की है। उस समय दिल्ली के तुगलकाबाद में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता चल रही थी। पीडि़ता की माँ ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद कोच ने बेटी को सूरजकुंड स्थित एक होटल में बुलाया। कोच ने बहाना बनाया कि उसे खेल के तकनीकी पहलुओं और प्रदर्शन पर चर्चा करनी है।
पीडि़ता का आरोप है कि होटल पहुँचने पर कोच उसे जबरन अपने कमरे में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। वारदात के बाद आरोपी ने नाबालिग खिलाड़ी को धमकी दी कि यदि उसने मुँह खोला तो वह उसका करियर बर्बाद कर देगा और उसके परिवार को जान से मार देगा।
21 दिन बाद टूटी चुप्पी, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
इस भयावह घटना के बाद पीडि़ता गहरे सदमे में चली गई थी। करीब 21 दिनों तक खामोश रहने के बाद, आखिरकार उसने हिम्मत जुटाई और अपनी माँ को पूरी आपबीती सुनाई। मंगलवार (6 जनवरी) को फरीदाबाद के एनआईटी (हृढ्ढञ्ज) महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कोच के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (क्कह्रष्टस्ह्र) अधिनियम की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी (स्नढ्ढक्र) दर्ज कर ली है।
पुलिस की जांच तेज
फरीदाबाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच टीम के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज: होटल के प्रवेश द्वार और गलियारों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
डिजिटल साक्ष्य: कोच और पीडि़ता के कॉल रिकॉर्ड्स और लोकेशन की जांच की जा रही है।
गवाहों के बयान: होटल स्टाफ और प्रतियोगिता के दौरान मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी की जा रही है और पीडि़ता को हर संभव सुरक्षा व सहायता प्रदान की जा रही है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

