लखनऊ 8 जनवरी (आरएनएस )। राष्ट्रीय शराब बंदी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में शराब-मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर लखनऊ में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मीराबाई गेस्ट हाउस रोड पर आर्य समाज में आयोजित शराब बंदी सम्मेलन के रूप में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर इंसानियत वेल्फेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ुदरतउलाह ख़ान, ऑल इंडिया संयुक्त शराब बंदी मोर्चा के संयोजक सुल्तान सिंह, हलीमा अज़ीम, कैफ़ फहद ज़ावेद, सिद्दीक़ी फ़ैज़ुद्दीन सहित कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में शराब के दुष्प्रभाव और समाज पर उसके नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि 30 जनवरी 2026 को जी?पी?ओ पार्क, हजरतगंज, लखनऊ में प्रात: 10 बजे से सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी राज्य प्रभारी और शराब-बंदी समर्थकों को इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी हेतु आमंत्रित किया गया है।इस अवसर पर मुर्तज़ा अली, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय शराब बंदी संयुक्त मोर्चा ने कहा, शराब को समाज से बाहर करने के लिए केवल कानून पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यापक जन जागरूकता आवश्यक है। इस आंदोलन में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता हमें लक्ष्य के और करीब ले जाएगी। सुल्तान सिंह, संयोजक, ऑल इंडिया संयुक्त शराब बंदी मोर्चा ने कहा, हमारा लक्ष्य केवल शराब को बंद करना नहीं, बल्कि स्वस्थ और जागरूक माहौल बनाना है। इस दिशा में सभी को मिलकर काम करना होगा। शराब-बंदी मोर्चा के दो-दिवसीय इस कार्यक्रम में शामिल होकर सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने और शराब-मुक्त भारत की दिशा में कदम बढ़ाने का आमंत्रण सभी को दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

