आजमगढ़ 08 जनवरी(आर एन एस)अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि-01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-मतदेय स्थलों के सम्भाजन का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया था। उक्त मतदेय स्थलों का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग ने अपने पत्र दिनांक-23 दिसम्बर, 2025 के द्वारा कर दिया गया है। वर्तमान समय में जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में पूर्व में 3869 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 518 मतदेय स्थल की वृद्धि हुई है। इस प्रकार जनपद में कुल 4387 मतदेय स्थल अवस्थित है। उक्त मतदेय स्थलों की सूची जन सामान्य के अवलोकन हेतु जनपद के वेबसाइट ड्ड5ड्डद्वद्दड्डह्म्द्ध.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर अपलोड कर दी गयी तथा तहसील मुख्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ में जन सामान्य के नि:शुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

