भोपाल 9 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक श्री बाला बच्चन की सुपुत्री सुश्री प्रेरणा बच्चन सहित तीन व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक एवं दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। उन्होंने इस दु:खद घटना पर गहन संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

