मेरठ 9 जनवरी (आरएनएस)। मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुई महिला की हत्या और नाबालिग बेटी के अपहरण की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस द्वारा जब आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई, तो मुख्य आरोपी पारस सोम और उसके साथियों के घरों में ताले लटके मिले। आरोपी पुलिस से बचने के लिए घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
युवती की तलाश में सर्विलांस टीम सक्रिय
पुलिस की सर्विलांस और अन्य टीमें लगातार आरोपी और अपहृत युवती को ट्रेस करने में जुटी हुई हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
युवती का बयान होगा जांच का अहम आधार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले में युवती का बयान बेहद अहम होगा। उसके बयान के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या और अपहरण की घटना में किसकी कितनी भूमिका रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

