मेरठ 9 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीती रात न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह नए साल 2026 का सबसे कम तापमान रहा।
सुबह के समय आसमान में कोहरे की परत छाई रही। सुबह के समय काम कार्य के लिए निकले लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। ठिठुरन के चलते लोग शाम होने के बाद बाहर निकलने से बच रहे हैं। दोपहर को हल्की धूप निकली, लेकिन इससे अधिक राहत नहीं मिली है। मौसम विज्ञानियों ने फिलहाल ठंड से कोई राहत न मिलने की संभावना जताई है। तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।
गुरुवार की रात तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस किया गया था रिकार्ड
इससे पूर्व गुरुवार को तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह के समय लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। शाम तक यही हाल रहा। अच्छी धूप निकलने के बावजूद मंद-मंद चल रही ठंडी हवा लोगों को कंपाती रही। अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिम विक्षोभ गुजर जाने के बाद उत्तर पश्चिमी हवा लगातार मैदानों की रुख कर रही है। वर्तमान में जम्मू कश्मीर, मनाली, देहरादून समेत सभी पर्वतीय इलाकों में रात के तापमान में गिरावट आई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

