मेरठ 9 जनवरी (आरएनएस)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) मेरठ डा0 वी0के0 सिंह ने बताया कि मा0 राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ की संशोधित अधिसूचना दिनांक 06 जनवरी 2026 के क्रम में जनपद मेरठ से पूर्व में निर्गत सार्वजनिक सूचना (संशोधन) दिनांक 19 नवम्बर 2025 को संशोधित करते हुए त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु निम्नांकित समय सारिणी के अनुसार अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी।
उन्होने बताया कि दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्यवाही करने की अवधि दिनांक 07 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक, दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केन्द्रों/स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही दिनांक 21 फरवरी, 2026 से 16 मार्च, 2026 तक, मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग फोटो प्रतियां कराने आदि दिनांक 17 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन दिनांक 28 मार्च, 2026 है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

