भोपाल 9 जनवरी (आरएनएस)।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्यक्षेत्र में ग्रामीण एवं कृषि उपभोक्?ताओं को अब मात्र 5 रुपये में स्?थायी घरेलू एवं कृषि पंप कनेक्?शन उपलब्?ध करा रही है। दिसंबर 2024 से शुरू हुई इस योजना में एक लाख 51 हजार 849 ग्रामीण कृषकों को लाभ मिल चुका है। इनमें से 56 हजार 238 घरेलू तथा 95 हजार 611 कृषि पंप कनेक्?शन शामिल हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि घरेलू तथा कृषि पम्पों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाए जाने के लिये ऐसे कृषक जो विद्युत की उपलब्ध लाइन के समीप स्थित हैं, उनको सुविधानुसार आसानी से स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जा रहा है।
नवीन घरेलू एवं कृषि पंप के लिये स्?थायी विद्युत कनेक्?शन का आवेदन सरल संयोजन पोर्टल के माध्?यम से किया जा सकता है। इसके लिए श्चशह्म्ह्लड्डद्य.द्वश्चष्5.द्बठ्ठ पर मांगी गई आवश्?यक जानकारी देनी होती है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

