भोपाल 9 जनवरी (आरएनएस)।निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने नवीन निगम मुख्यालय भवन में विभागों की बैठक व्यवस्था का निरीक्षण किया और प्रत्येक मंजिल पर विभागों की बैठक व्यवस्था समुचित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त जैन ने अपर आयुक्तों एवं विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग से संबंधित बैठक व्यवस्था को कार्य संचालन की दृष्टि से बेहतर बनाने के भी निर्देश दिए। निगम आयुक्त जैन ने आम नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत मुख्यालय भवन के भूतल पर लोकसेवा केन्द्र की स्थापना कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा नागरिक सेवा से संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए प्रथम मंजिल पर बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्तगण तन्मय वशिष्ट शर्मा, वरूण अवस्थी, हर्षित तिवारी, गुणवंत सेवतकर, उपायुक्त हीरेन्द्र सिंह कुशवाह, दिनेश सिंह, चंचलेश गिरहारे, प्रभारी मुख्य अभियंता उदित गर्ग एवं विभागाध्यक्ष सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने शुक्रवार को प्रात: नवीन निगम मुख्यालय भवन के प्रत्येक तल का निरीक्षण किया और प्रत्येक तल पर विभागों की बैठक व्यवस्था का जायजा लिया तथा अपर आयुक्तों एवं विभागाध्यक्षों सहित अन्य अधिकारियों की बैठक ली। निगम आयुक्त जैन ने आम नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत मुख्यालय भवन के भूतल पर लोकसेवा केन्द्र तथा नागरिकों से जुड़ी सेवाओं के बेहतर संचालन हेतु बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त जैन ने नागरिक सेवा से संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए प्रथम मंजिल पर विभागों की बैठक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। निगम आयुक्त जैन ने अपर आयुक्तों एवं विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यालयीन स्टॉफ के अनुसार बैठक व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से करने तथा बेहतर कार्य संचालन हेतु समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त जैन ने निगम मुख्यालय भवन में कम्प्यूटर प्रणाली को बेहतर ढंग से विकसित करने और उसके लिए उपयुक्त बिजली संबंधी कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त जैन ने निगम मुख्यालय भवन में बिजली, पानी, साफ-सफाई, गार्डन आदि सहित संपूर्ण व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए पृथक से अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए।

