मुंबई,10 जनवरी। विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 3 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में आरसीबी की नादिन डी क्लर्क ने शानदार अर्धशतकीय पारी (63* रन) खेली। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। डी क्लर्क ने पहली 2 गेंद डॉट खेली और इसके बाद लगातार 4 गेंदों पर (6,4,6,4) बड़े शॉट्स लगाकर जीत दिला दी। आइए उनकी पारी पर नजर डालते हैं।
डी क्लर्क ने 44 गेंदों का सामना किया और 63 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 143.18 की रही। यह ङ्खक्करु में उनका पहला ही अर्धशतक रहा। उन्होंने अरुंधति रेड्डी के साथ 51 गेंदों में 52 रन की साझेदारी निभाई। वहीं, प्रेमा रावत के साथ सिर्फ 18 गेंदों में 36 रन जोड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। उनके अलावा ग्रेस हैरिस के बल्ले से 25 रन निकले।
डी क्लर्क ने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए। यह डब्ल्यूपीएल में उनका पहला 4 विकेट हॉल रहा। अब तक इस खिलाड़ी ने 2 मुकाबले खेले हैं और 10.16 की औसत से 6 विकेट चटकाए हैं। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच; भी चुना गया। लॉरेन बेल ने 4 ओवर में 1 मेडन के साथ सिर्फ 14 रन देकर 1 विकेट लिए।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

