जफराबाद,10 जनवरी (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी सुरेश मौर्य और उसके भाई देवेंद्र मौर्य पुत्रगण पन्नालाल मौर्य में बंटवारे को लेकर एक दूसरे पर बेईमानी करने का आरोप विवाद की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसमें सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरेश मौर्य और देवेंद्र को हिरासत में ले लिया।थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि बिहरोजपुर गांव के दोनों भाइयों देवेंद्र मौर्य और सुरेश को दोबारा विवाद न करने के लिए कड़ी हिदायत देते हुए शांति भंग में पाबंद कर दिया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

