जौनपुर,10 जनवरी (आरएनएस)। जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव में एक महिला अलाव तापते समय आग से गम्भीर रूप से झुलस गई।परिजन उसे उपचार के सीएचसी चोरसंड लेकर गए।जहां के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताते है कि उक्त गांव के निवासी सर्वेश कुमार की 32 वर्षीया पत्नी अनीता देवी शाम को अपने घर के सामने अलाव ताप रही थी।परिजनों के मुताबिक अलाव तापते समय उठी आग की लपट अनीता के साड़ी में पकड़ लिया और कुछ ही सेकेंड में अनीता जलने लगी। अचानक महिला को जलते देख आस पास से चीख पुकार मच गई।लोगों ने कंबल फेंककर आग को बुझाया। अनीता झुलस कर बेहोश हो गयी।इस बारे में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि अभी तक महिला के ससुराल या मायके पक्ष से थाने पर कोई सूचना नही दी गई है।यदि प्रार्थना पत्र दी जाती है तो मामले की जांच की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

