जौनपुर,10 जनवरी (आरएनएस)। मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी, विधाय की उपस्थिति में शीतलहर, ठण्ड, पाला के दृष्टिगत निराश्रित, असहाय, कमजोर गरीब व्यक्तियोंध्परिवारों को राहत पहुचाने हेतु कंबल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि असहाय परिवारों को कम्बल वितरित किया जा रहा है। इसके साथ ही जनपद में विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरा अलाव की व्यवस्था भी की गयी है। प्रभारी मंत्र की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। जिला समन्वय समिति की बैठक में शासन स्तर से संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि विकास योजनाओं की प्रगति अथवा क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही की शिकायत प्राप्त होती है, तो उसकी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की समस्त विकास योजनाएं आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं, अत: इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। शीतलहर के दृष्टिगत निर्देशित किया कि जनपद के समस्त रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त कंबल, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, इसके लिए नगर निकायों, पुलिस एवं संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर निरंतर अभियान चलाया जाए। साथ ही समस्त नगर निकायों को ठण्ड के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में अलाव जलाने के निर्देश भी दिए गए। विधायक रमेश सिंह, डा0 आरके पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिय़ा आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

