जौनपुर,10 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की एसआईआर को लेकर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के महामंत्री एवं जौनपुर के जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा उन्हें ऐसे कार्य करना है जैसे वे स्वयं अपना चुनाव लड रहे हों, क्योंकि यही वोट भविष्य में उनके काम आएंगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में पदाधिकारियों को विधानसभा, मंडल और वार्ड एवं बूथ स्तर तक फॉर्म-6 पहुंचाने होंगे सभी मण्डल अध्यक्ष मंडल प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक को इस काम में लगने को कहा गया ताकि ये कार्य समय से पूरा हो जाए और जिनका भी नाम कटा है और वो पहले से वोटर है तो उनका नाम जुट जाए और जिनकी उम्र नए वोटर बनने की हो गई उनको फॉर्म 6 के अन्तर्गत बनाए जाए। जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने सभी बूथ अध्यक्षों को 26 जनवरी तक एसआईआर फॉर्म 6 के माध्यम से मतदाताओं को जोडने पर विशेष बल दिया यह अभियान पार्टी के संगठनात्मक विस्तार का हिस्सा है। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि 26 जनवरी तक बूथों पर बैठकर एसआईआर के माध्यम से फॉर्म 6, 7, 8 और 9 भरवाने में सहयोग करने का आग्रह किया। जिला प्रवासी पूर्व जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर सीता सरन त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी का फोकस तीन प्रमुख वर्गों पर है पहला नए युवा मतदाता जो उम्र पूरी होने के बावजूद अब तक वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं। दूसरा, वे मतदाता जिनके नाम दस्तावेजों की कमी या तकनीकी त्रुटियों के कारण सूची से हट गए हैं। तीसरा, ऐसे मतदाता जिनका पता सत्यापन के दौरान नहीं मिल पाया या जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

