जौनपुर,10 जनवरी (आरएनएस)। उप कृषि निदेशक डा0 वी0बी0 द्विवेदी ने जनपद के किसानों को अवगत कराया है कि कृषि विभाग द्वारा जनपद में संचालित राज्य सहायतित नि:शुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम जायद के अन्तर्गत उर्द के 80 एवं मूँग 80 बीज मिनीकिट नि:शुल्क दिये जाने का लक्ष्य जनपद को प्राप्त हुआ है। मिनीकिट की बुकिंग हेतु कृषकों के लिए विभागीय पोर्टल दर्शन आठ से 15 जनवरी तक खुला रहेगा। नि:शुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु कृषक उक्त पोर्टल के माध्यम से टोकन की विकासखण्डवार बुकिंग कर लाभ प्राप्त कर सकते है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

