गोण्डा 10 जनवरी(आरएनएस)। थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा थाना धानेपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 04/2026, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- रफीक बंजारा पुत्र रईस बंजारा निवासी देवरिया अलावल थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को ग्राम देवरिया अलावल स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक
दिनांक 2.1.2026 को प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अरविन्द यादव मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि सूचना मिली कि रफीक बंजारा पुत्र रईस बंजारा निवासी देवरिया अलावल थाना धानेपुर जनपद गोण्डा एक शातिर अपराधी है, जो संगठित गिरोह का सदस्य है और यह गिरोह बनाकर गोवंशों को पकड़कर उनका वध करना एवं उनके मांस की तस्करी आदि घटनाओं को अंजाम देकर धनार्जन करता है। गिरोह के अन्य सदस्य 1.सर्फू उर्फ बहाव उर्फ अब्दुल बहाव 2. मो0 शमशेर 3. काले उर्फ तंजीम 4.अब्दुल कलाम 5. अब्दुल गफूर 6. मो0 हकीम 7. सन्तराम यादव 8. अजीत सिंह 9. सिराज अहमद हैं । उक्त गिरोह का कृत्य उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। गिरोह-चार्ट तैयार कर अनुमोदन उपरान्त अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज शनिवार को थाना मोतीगंज पुलिस टीम द्वारा उक्त गिरोह के सदस्य रफीक बंजारा पुत्र रईस बंजारा को ग्राम देवरिया अलावल स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

