:-गन्ना क्रय केन्द्रो पर गन्ना ढुलाई मे लगे वाहनो की भारी कमी केंद्र पर वाहनो की उपलब्धता पर होती है तौल
:-मिल प्रबंधन के उदासीनता के चलते गन्ना क्रय केन्द्रो पर भीषण ठंड व शीतलहरी का डंस झेल रहे गन्ना किसान।
छपिया (गोण्डा) 10 जनवरी(आरएनएस)। बीसीएम ग्रुप के अन्तर्गत वाने वाली बभनान सुगर मील के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल को लेकर गन्ना किसान परेशान भीषण ठंड शीतलहरी में गन्ना तौल को लग जाते है चौबीस- चौबीस घंटे इस बीच बेबस किसान किसी तरह ठंड से बचाव करते है,किसानो की माने तो गन्ना ढुलाई मे लगे वाहनो की कमी स्पष्ट दिखाई पड रही है जबकि गन्ना मिल प्रबंधन किसानो के इस दवावे खारिज कर कह रहा है ढुलाई के लिए पर्याप्त वाहन क्रय केन्द्रो पर मौजूद है।मिल प्रबंधन के विरुद्ध अब किसान आन्दोलन के मूड मे दिखाई पड रहे है।
बताते चले कि किसान गन्ना गाड़ी लेकर इस भयानक सर्दी में 24 घंटे से अधिक बभनान सुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रो पर तौल कराने खड़े रहते हैं।इस का मुख्य कारण मिल के गन्ना ढोने हेतु वाहन की अत्यधिक कमी है, मिल ने तरीका यह अपनाया है कि जब मिल का वाहन क्रय केंद्रों पर मौजूद रहेगा तभी किसान का गन्ना तौला जायेगा ,यदि वाहन नहीं है तो किसान गन्ना लदी गाड़ी लेकर इस भयानक सर्दी में खड़ा रहेगा,इस प्रक्रिया में 24 घंटे से अधिक समय लग जाता है,इन किसानों की वेदना और दुख भरी पीड़ा के प्रति तुरंत कार्यवाही की जरूरत है, यह स्थिति करीब-करीब बभनान सुगर मिल के अंतर्गत आने वाले सभी क्रय केंद्रों की है।बभनान सुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र गोण्डा व बस्ती दो जिले क्रय केंद्र संचालित है। जिले के जिला गन्ना अधिकारी ,हीटर,और ब्लोअर के साथ कार्यालय में कुर्सी से चिपके रहते हैं,शायद ही बस्ती और गोंडा के जिला गन्ना अधिकारी कभी किसी क्रय केन्द्र पर गए हैं,इनका क्षेत्र का दौरा महज कागजों तक सीमित रहता है।ऐसा लगता है इनका गन्ना किसानो से कोई सरोकार ही नही है।वेतन गन्ना किसानो की गाढी कमाई से लेते है।
लेकिन मिल मालिक के यह लोग हिमायती हैं,क्यों कि किसान की मेहनत से सिर्फ वेतन ही मिलेगा जो जन्म सिद्ध अधिकार है, पर्ची वितरण में भी अनियमितता है,किसी समिति में 5 का 12 तो किसी समिति का 5 का 8वा पक्ष चल रहा है, गन्ना मिल अपने अधिक से अधिक फायदे हेतु काम कर रही है,किसान भाड़ में जाए।
विकास खंड छपिया के धर्मदासपुर अंधियारी बाग मे स्थापित गन्ना क्रय केंद्र के किसान राम कवल,रूप नरायन, विद्या निवास पाण्डेय भडकाऊ यादव सहित सैकडो किसान अब इस किये जा रहे उत्पीडऩ के विरुद्ध आन्दोलन के मूड मे है।
बाक्स में लगाएं-
गन्ना क्रय केंद्र पर ढुलाई के लिए वाहनो की कोई कमी नही–मनोज पाण्डेय
बभनान सुगर मिल के उप गन्ना प्रबन्धक मनोज पाण्डेय ने बताया है की गन्ना क्रय केंद्रो से सुगर मिल तक गन्ना पहुंचाने के लिए लगाये गये वाहन पर्याप्त संख्या मे उपलब्ध है लेकिन उनके द्वारा तौल मे की जा रही देरी के सम्बन्ध मे कोई स्पष्ट जवाब नही दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

