छपिया (गोण्डा) 10 जनवरी (आरएनएस)।सोमनाथ के आक्रमण के एक हजार वर्ष पूरे होने व निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर शिवालयो पर जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन ऊॅ नमो शिवाय मंत्रो का जप कर पूरे वर्ष को पर्व के रूप मे मनाने का संकल्प भाजपा कार्यकर्ताओ ने लिया।
जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने सोमनाथ मन्दिर पर आक्रमण कर ध्वस्त कर दिया था वर्ष 2026 मे इस आस्था और सभ्यता के महान प्रतीक पर किये गये बर्बर आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने पर सोमनाथ की इसी 1000 वर्षो की सहनशीलता पुनरूत्थान और निरन्तरता को रेखांकित करने के लिए इस वर्ष को भाजपा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप मे मना रही है।
1000 वर्षो के उतार-चढ़ाव के बावजूद यह मन्दिर आज भी अपनी भव्यता और गौरव के साथ खडा है। यह सोमनाथ को उसके वैभव मे पुन: स्थापित करने के निरन्तर एवं सामूहिक प्रयासो का प्रतीक है। मन्दिर निर्माण के 75 वर्ष भी 2026 पूरे हो रहे है। 11 मई 1951 को तत्कालीन राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद की उपस्थित मे पुनर्जीवित सोमनाथ मन्दिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
1026 का आक्रमण तीन दिन 8,9 और 10 जनवरी तक चलता रहा। इस हृदय विदारक आघात को याद करते हुए और सोमनाथ की अखंडता को नमन करते हुए ऐसा तय किया गया है की 10 जनवरी को देश के सभी शिवालय पर ऊकार मंत्र का जाप किया जाए इसी क्रम मे कमलेश्वर नाथ महादेव एवं हनुमान मंदिर बाबा की कुटी राजा का फार्म मसकनवां बाजार पर क्षेत्रीय सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूराम यादव के अगुवाई मे शनिवार को मन्दिर पर जलाभिषेक कर ऊॅ नमो शिवाय मंत्र का जाप कर सोमनाथ मन्दिर की अखंडता को अडिग एवं सहर्षो काल खंड तक स्थापित रहने का संकल्प लिया गया है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूराम यादव ने मन्दिर पर जलाभिषेक व पूजन अर्चन कर लोगो को संकल्पित करते हुए यह संकल्प लेते हुए अपने विचार प्रकट किये की सोमनाथ मन्दिर के साथ साथ हम लोग अपने अगल बगल ग्राम पंचायत मे स्थित शिवालयो की सफाई एवं सुरक्षा के लिए सदैव संकल्पित रहेगे यही हमारा संकल्प है।
इस अवसर पर सचिता नन्द पाण्डेय,सोनू पाण्डेय,प्रेम चन्द त्रिपाठी,राजन सिंह,अनुपम गुप्ता,राम जी श्रीवास्तव,अनिल कश्यप,शिवपूजन साहू सहित तमाम लोगो ने अपनी आस्था महादेव के चरणो मे व्यक्त करते हुए सोमनाथ मन्दिर की रक्षा व सुरक्षा का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

