अलावल देवरिया (गोण्डा) 10 जनवरी(आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अरविन्द यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो स्क्वाड को सुदृढ़ बनाने के लिए के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम विद्यानगर, मोतीगंज, मोतीगंज रेलवे स्टेशन, रामनगर में भ्रमण कर व चौपाल लगा कर महिलाओं को शासन द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में जानकारी दी गई व किसी बहू बेटी पर घरेलू हिंसा तो नहीं हो रही ,उसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, महिलाओं से अपील की गई कि जो पीडि़त महिलाएं हैं उन तक हेल्पलाइन नंबर की जानकारी अवश्य पहुंचाएं, महिलाओं द्वारा कुशलता व्यक्त की गई।
स्कूल की बालिकाओं से ऐसे स्थान (चौराहा, नुक्कड, गली, बाजार, बस/बस स्टैंड एंव वह समय जहाँ पर आपको एण्टी रमियो स्क्वाड की सक्रियता की आवश्यकता ज्यादा महसूस होती है। महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत आत्मनिर्भर सशक्त समाज में समान अधिकार दिलाने हेतु जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 एंटी रोमियो कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आने-जाने वाली महिलाओं को जागरूक किया गया। कानून की जानकारी देते हुए एंटीरोमियो स्क्वाड के तहत लाल कार्ड देने के सम्बंध में बालिका व महिलाओं को जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दिया गया।एंटी रोमियो टीम में उप निरीक्षक आकाशदीप, उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल आमना निषाद, महिला कांस्टेबल कविता यादव शामिल रहीं। वहीं प्रभारी निरीक्षक तरबगंज कमलाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम थाना तरबगंज के द्वारा ग्राम कुर्मीनपुरवा में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं से समन्वय स्थापित कर मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिलाओं/बच्चियों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे-यूपी आपातकालीन सेवा-112, वीमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा102, एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया तथा पैम्पल्ट्स वितरित किए गए और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम में महिला उपनिरीक्षक कल्पना श्रीवास्तव उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, महिला आरक्षी संगीता देवी, महिला आरक्षी रागिनी मिश्रा शामिल रहीं। वहीं थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार के नेतृत्व में थाना छपिया मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र ग्राम चौपाल मवई परसहिया में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया व उनको मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा वहां उपस्थित लोगों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा -112 , विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। एंटी रोमियों टीम में उपनिरीक्षक गोविंद तिवारी, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, महिला आरक्षी लक्ष्मी रावत शामिल रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

