ऋषिकेश,10 जनवरी (आरएनएस)। तीर्थनगरी में शनिवार को आद्य जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य की 726वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनकी जयंती पर नगर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाल कर रामानंदाचार्य को श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शनिवार को आदि जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य महाराज की जयंती पर मायाकुंड स्थित संत रामानंद आश्रम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत संत रामांनद आश्रम से झंडा चौक, सुभाष चौक, मुखर्जी मार्ग, तिलक रोड, हीरालाल मार्ग, रेलवे रोड, लक्ष्मण झूला रोड, क्षेत्र बाजार से होती हुए अपने प्रारंभिक स्थल पर रामानंद आश्रम में पहुंचकर संपन्न हुई। विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल पहाड़ी संस्कृति कीर्तन मंडलियां आकर्षण का केंद्र बनी। तत्पश्चात रामानंद आश्रम में हुई सभा में संतो ने जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी रामानंदाचार्य ने सनातन धर्म को बचाए जाने के लिए मुगल आक्रांताओं द्वारा किए जा रहे, जुल्मों के विरुद्ध लोगों को जागरूक किए जाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्वामी रामानंदाचार्य ने समाज में जात-पात के भेद से ऊपर उठकर लोगों को जागरूक किए जाने का जो कार्य किया है, वह आज भी समाज के लिए एक मिसाल बना हुआ है। मौके पर जगतगुरु योगानंदाचार्य दयाराम देवाचार्य महाराज, ब्रह्मचारी केशव स्वरूप महाराज, महेंद्र जगदीश प्रपन्नाचार्य महाराज, रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, छुट्टन दास महाराज, नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल, नमामि नर्मदा संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल, महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज, महंत रामकृपाल दास, स्वामी नारायण दास आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

