ऋषिकेश,10 जनवरी (आरएनएस)। राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक आयोजित कर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग की। इसके लिए उन्होंने विभिन्न संगठनों द्वारा 11 जनवरी को किए जा रहे उत्तराखंड बंद को अपना समर्थन दिया। शनिवार को आईएसबीटी परिसर स्थित उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक में राज्य आंदोलनकारियों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार को सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में करवानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। कहा कि इसी मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा उत्तराखंड बंद का ऐलान किया गया है, जिसे राज्य आंदोलनकारियों का पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने सभी रायवाला, ऋषिकेश, हरिपुर, छिद्दरवाला, श्यामपुर, आईडीपीएल आदि जगहों से लोगों को बड़ी संख्या में उत्तराखंड बंद को लेकर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। मौके पर डीएस गुसाईं, बलवीर सिंह नेगी, गंभीर मेवाड़, संजय शास्त्री, विक्रम भंडारी, युद्धवीर सिंह चौहान, चंदन सिंह पंवार, जीतार सिंह बिष्ट, कृपाल सरोज, देवी प्रसाद व्यास, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, राजेंद्र रावत, मनोज बहुगुणा, राजेश शर्मा, प्यारेलाल जुगलान, राजपाल खारोला, सरोजिनी थपलियाल, पार्वती रतूड़ी, मधु डबराल, रविंदर कौर, मीनाक्षी देवी, शकुंतला नेगी, अनीता नेगी, मीना गिरी, यशोदा नेगी आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

