विकासनगर,10 जनवरी (आरएनएस)। सेलाकुई में जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने महिला से पैसे लेकर भूमि की रजिस्ट्री नहीं की। पैसे वापस मांगने पर आरोपी अब महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसआई थाना सेलाकुई जितेंद्र कुमार ने बताया कि साधना शर्मा निवासी- सी -119 सैक्टर 41 नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर, हाल निवासी भाउवाला तहसील विकासनगर ने तहरीर दी है। बताया कि दीनदयाल विमल पुत्र नेकराम निवासी खंडसा रोड हीरानगर हरियाणा की पत्नी रमा विम कांसवाली कोठारी में एक जमीन की मालकिन था। उसकी पत्नी की मृत्यु 2019 में हो चुकी थी। इसके बाद दीनदयाल विमल ने भूमि का सौदा 6,18,000 में किया। जिसके बाद उसने आरोपी को विभिन्ना माध्यमों से छह लाख 11 हजार रुपये दे दिए। आरोपी ने उसे आश्वासन दिया था कि जल्द ही वह भूमि को अपने बेटों के नाम दर्ज कर उनके नाम रजिस्ट्री कर देगा। इसके बाद उसने विश्वास दिलाने के लिए उसे भूमि पर कब्जा भी दिला दिया। जिसके बाद उसने वहां पर वन गुर्जरों को रहने के लिए दे दिए। इसके बाद जब उसने भूमि की रजिस्ट्री करने के लिए कहा तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा। दबाब बनाने पर अब वह न तो रजिस्ट्री कर रहा है और न ही पैसे वापस कर रहा है। दूसरी और जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसआई ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

