रुड़की,10 जनवरी (आरएनएस)। चांदपुर में पुरानी रंजिश में एक परिवार के लोगों पर हमला कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, चांदपुर निवासी मोहसीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के गुफरान, कुर्बान, सूफियान, फरमान, नोमान, काफियान उससे व उसके परिजनों से रंजिश रखते हैं। पहले भी ये लोग उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर चुके हैं। सात जनवरी को शाम तीन बजे उसकी बेटी खुशनसीब घर पर अकेली थी। इसी बीच फरमान घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बेटी के शोर मचाने पर चला गया। आरोप है कि इसके बाद गुफरान, कुर्बान, सूफियान, फरमान, नोमान, काफियान लाठी डंडे लेकर घर के अंदर घुस आए और उसकी बेटी खुशनुमा के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर मां बुंदी, चाचा मोमीन, चाचा आजाद व भाई सीवान बचाने आए तो उनसे भी मारपीट की। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

